कैनरा बैंक के शुद्ध लाभ में 5 फीसदी वृद्धि
आलोच्य अवधि में बैंक को ब्याज से होने वाले शुद्ध लाभ में 43 फीसदी की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 2,119 करोड़ रुपये हो गया।
बैंक के कुल कारोबार में इस अवधि में 27 फीसदी की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 4,53,379 करोड़ रुपये हो गया। कुल जमा राशि 25 फीसदी बढ़कर 2,63,497 करोड़ रुपये हो गई।
बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस. रमन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पूरे कारोबारी साल में 5,00,000 करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications