दक्षिणी सूडान के 99 प्रतिशत लोग आजादी के पक्ष में
बीबीसी के अनुसार जनमत संग्रह आयोग ने कहा है कि शुरुआती मतगणना ने परिणाम को संदेह से परे कर दिया है। साथ ही इससे इस बात का संकेत मिलता है कि दक्षिणी सूडान ने दुनिया के एक नए राष्ट्र के रूप में जनादेश हासिल कर लिया है।
यह जनमत संग्रह दो दशक के युद्ध की समाप्ति के लिए 2005 में हुए एक शांति समझौते का हिस्सा था।
नौ से 15 जनवरी तक हुए जनमत संग्रह का अंतिम परिणाम अगले महीने के प्रारम्भ में आने की सम्भावना है। सूडान के राष्ट्रपति उमर अल-बशीर ने कहा है कि वह जनमत संग्रह के परिणाम को स्वीकार करेंगे।
यदि अंतिम परिणाम से इस संकेत की पुष्टि हो गई, तो नया देश नौ जुलाई को औपचारिक रूप से अपनी आजादी की घोषणा करेगा।
मतदान की पहली घोषणा के मौके पर सैकड़ों की संख्या में अधिकारी और राजनयिक विद्रोही नेता जॉन गरंग की जुबा स्थित कब्र के पास जमा हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications