मिस्र के हालात पर नजर रखी जा रही है : पाकिस्तान
एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सोमवार को खबर दी कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि मिस्र में मौजूद करीब 150 परिवारों को स्वदेश कब लाया जाएगा।
मिस्र में सरकार विरोधी प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी हैं। प्रदर्शनकारी 30 साल से सत्तारूढ़ राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को हटाने की मांग कर रहे हैं।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने रविवार को कहा, "हम काहिरा में अपने दूतावास के साथ सम्पर्क में हैं। हम वहां के घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।"
भारत ने मिस्र में मौजूद अपने नागरिकों को स्वदेश लाना शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications