आईएनएस विंध्यगिरी में लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी

नीलगिरी श्रेणी का यह युद्धपोत रविवार शाम करीब पांच बजे एमवी नोर्दलेक से टकरा गया था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नौसेना का अग्निशमन दस्ता, मुम्बई अग्निशमन दस्ते की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। टक्कर के बाद युद्ध पोत को पहुंचे नुकसान का जायजा लेने के लिए जब उसे नौसेना की गोदी लाया गया, तभी उसका इंजन रूम धू-धूकर जलने लगा। सूत्रों ने बताया कि युद्धपोत को बचाए जा सकने की सम्भावना बहुत कम है।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने युद्धपोत पर आग लगने की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने इसका कोई विवरण नहीं दिया।

हादसे के समय आईएनएस विंध्यगिरी 'डे एट सी' के बाद मुम्बई बंदरगाह लौट रहा था जबकि कंटेनरों से लदा एमवी नोर्दालेक बंदरगाह से बाहर जा रहा था। आईएनएस विंध्यगिरी में नौसेना कर्मी और उनके परिवार के सदस्य सवार थे।

दोनों पोतों के बीच टक्कर मुम्बई पोर्ट ट्रस्ट और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले मुख्य नेवीगेशन चैनल में हुई।

इस हादसे में किसी के हताहत होने या तेल रिसाव की कोई सूचना नहीं है। पूछताछ के लिए व्यापारिक पोत को रोक लिया गया है।

विंध्यगिरी 3000 टन भार वाला 20 साल पुराना युद्ध पोत है जिसे 1981 में नौसेना में शामिल किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+