जपाटेरो को अरब दुनिया में लोकतांत्रिक सुधारों की उम्मीद

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार जपाटेरो ने कई अरब देशों के मौजूदा महत्वपूर्ण हालात पर रविवार को टिप्पणी की। उन्होंने उत्तरपूर्वी शहर जरागोजा में आयोजित सोशलिस्ट पार्टी के एक राजनीतिक कार्यक्रम में अपने भाषण में किसी खास देश का जिक्र नहीं किया।

जपाटेरो ने कहा कि उन मित्र देशों के लिए कोई भी देश उसी तरह की कामना करेगा, जैसा कि स्पेन के लोग उनके लिए चाहते हैं। इन कामनाओं में लोकतांत्रिक सुधार, आजादी, प्रगति और सामाजिक न्याय शामिल हैं।

जपाटेरो ने कहा, "हम शांतिपूर्ण बदलाव चाहते हैं और यूरोपीय संघ को हमारा यह वादा है कि उन बदलावों का भविष्य में समर्थन करेंगे तथा युवकों में आकांक्षाओं के विकास के लिए अपना समर्थन देने तथा यूरोपीय संघ की नीतियों में रोजगार के अवसरों को शामिल कराने के लिए हम संकल्प लेते हैं।"

जपाटेरो ने कहा कि बदलाव से सम्बंधित स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है और इसके लिए स्पेन का वादा स्पष्ट और दृढ़ होना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+