उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण तापमान गिरा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न हिस्सों में पर्वतीय इलाकों से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। सोमवार सुबह को राजधानी लखनऊ का तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आगरा का 7.3 डिग्री और गोरखपुर का 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते वहां से आने वाली सर्द हवाओं से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।उन्होंने कहा कि सर्द हवाओं का दिन में तो नहीं, रात में थोड़ा असर महसूस होगा। अगले एक-दो दिन में फिर से मौसम सामान्य हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications