अस्पताल में गोलीबारी करने वाले विधायक के सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक अमित लोढ़ा ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद यादव के दोनों अंगरक्षकों अशोक यादव और अभिनंदन यादव को गिरफ्तार करने के साथ ही निलम्बित भी कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विधायक के दोनों सुरक्षाकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने रविवार देर रात एएनएमसीएच के आपातकालीन वार्ड में गोली चलाई थी जिससे सहायक चिकित्सक शहाबुद्दीन, सुप्रकाश दास तथा विनीत गोली लगने से घायल हो गए थे।
गौरतलब है कि एक महिला अस्पताल में भर्ती थी, जिसे पटना रेफर कर दिया गया था परंतु परिजन उसे नहीं ले जा रहे थे। इसी दौरान रात को विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और चिकित्सकों को खरी खोटी सुनाई। धीरे-धीरे मामला बिगड़ने लगा और इतने में विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications