पोलैंड की प्रथम महिला की विमान दुर्घटनास्थल का दौरा करने की योजना
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार कोमोरोवस्का उस हादसे की पहली बरसी पर यह दौरा करना चाहती हैं। पिछले साल 10 अप्रैल को हुए इस हादसे में तत्कालीन राष्ट्रपति काचिंस्की, उनकी पत्नी और देश के अन्य आला अधिकारियों सहित विमान में सवार सभी 96 लोग मारे गए थे।
दिवंगत लोगों के सम्मान में पीड़ित परिवारों के सदस्य हादसे की बरसी के मौके पर दुर्घटनास्थल का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। कोमोरोवस्का का कहना है कि उनकी यह यात्रा पीड़ित परिवारों की राय पर निर्भर करेगा। पोलैंड के मीडिया ने उनके हवाले से खबर दी है, "अगर परिवार चाहेंगे, तो मैं उनके साथ दुर्घटनास्थल का दौरा करुं गी।"
कोमोरोवस्का के पति एवं राष्ट्रपति कोमोरोवस्की के वारसा में ही रुकने की सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications