कुवैत से 6.3 करोड़ डॉलर का कर्ज लेगा बांग्लादेश
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कुवैत फंड फॉर अरब इकोनॉमिक डेवलपमेंट (केएफएईडी) ने बांग्लादेश और कुवैत के बीच हुए आर्थिक सहयोग के समझौते के तहत शनिवार को इस राशि को जारी करने की मंजूरी प्रदान कर दी।
समझौते के तहत एक करोड़ डॉलर की राशि इस्लामिक देशों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुवैत के साख कोष से जारी की जाएगी । इसके अलावा 5.3 करोड़ डॉलर की राशि बांग्लादेश में 225 मेगावाट के संयुक्त बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications