चिदम्बरम कश्मीर का दौरा करेंगे
एक आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "चिदम्बरम शुक्रवार को किश्तवाड़ में जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। वहां वह दूरवर्ती इलाकों के लोगों की समस्याओं का आकलन करेंगे।"
सूत्र ने कहा, "गृह मंत्री की बैठक उनके द्वारा कश्मीर घाटी में अपनाए गए तरीके की तर्ज पर होगी। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में चिदम्बरम ने इसी तरह की एक बैठक की थी।"
सूत्रों ने कहा कि चिदम्बरम जम्मू एवं कश्मीर के सभी हिस्सों में हालात का व्यापक जायजा लेना चाहते हैं। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ भी वह अकेले में बैठक करेंगे। ऐसा समझा जा रहा है कि दोनों नेता राज्य में मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श के साथ ही कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं राजनीतिक उपायों पर चर्चा करेंगे।
ज्ञात हो कि कश्मीर घाटी 2010 की गर्मियों में हिंसा की आग में धू धू कर जल उठी थी, जहां सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications