50 हजार का ईनामी अपराधी मुठभेड़ में ढेर
जिले के शिवराजपुर इलाके में एसटीएफ ने सोमवार तड़के शानू गौस को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस का कहना है शानू भाड़े पर हत्याएं और फिरौती का गिरोह चलाता था। उस पर कानपुर और आसपास के जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और फिरौती के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।
शिवराजपुर थाना प्रभारी कंचन लाल वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि शानू कानपुर के एक व्यवसायी की कार लूट कर भाग रहा था। सूचना के बाद उसकी घेराबंदी की गई तो उसने पुलिस बल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
वर्मा ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। फरार साथी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोलियां लगी हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। शानू के कब्जे से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications