चीन में सूखे से 25 लाख लोग प्रभावित
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सूखे की वजह से 50 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं।
बाढ़ नियंत्रण एंव सूखा राहत विभाग के प्रमुख चेन लेई के मुताबिक प्रभावित इलाकों में सूखे की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और पानी की इकाइयां विकसित की जा रही हैं। सूखा प्रभावित इलाके में लोगों को सब्सिडी भी दी जा रही है।
चीन के मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक अगले दो महीनों में सूखे से हालात और बिगड़ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications