कोलम्बिया फुटबाल टीम के 10 सदस्य सड़क दुर्घटना में घायल
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह हादसा सैंनटेन्डर प्रांत में उस समय हुआ जब टीम के सदस्य एक वाहन से बारानकाबेरमेजा जा रहे थे।
प्रांत के एक पुलिस अधिकारी जॉन फ्रेडी सुआरेज ने कहा कि जाहिर तौर पर वाहन की गति काफी तेज थी इसी वजह से यह हादसा हुआ।
टीम के सदस्य तुनेजा से लौट रहे थे। उन्होंने शनिवार दोपहर को एक मैच खेला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications