वेनेजुएला में हथियार डिपो में आग, 1 मरा

कराकस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला में एक हथियार डिपो में आग लगने के बाद ऐहतियात के तौर पर लगभग 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस हादसे में कम से कम एक महिला की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वेनेजुएला के अरागुआ प्रांत के मारासी शहर में सैन्य इकाईयों के पास स्थित हथियार डिपो में रविवार को आग लग गई।

अरागुआ के गवर्नर रॉफेल इसिया ने कहा कि इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इलाके में रह रहे लोगों को ऐहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा, "ऐहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है क्योंकि लगातार शक्तिशाली विस्फोट हो रहे हैं इसलिए हम किसी भी तरह के नुकसान से बचने की कोशिश कर रहे हैं।"

यह आग लगभग 4.30 बजे सुबह हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि हथियारों के चार गोदामों में से तीन में विस्फोट होने की वजह से आग लगी।

सुरक्षा अधिकारियों ने लगभग छह किलोमीटर तक के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है और आग फैलने की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+