थॉमस पर लगे आरोपों पर हुई थी चर्चा : चिदम्बरम

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पी.जे. थॉमस पर लगे आरोपों पर चार सितम्बर, 2010 को चयन समिति की उस बैठक में चर्चा हुई थी, जिसमें उनके अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज मौजूद थे।

उन्होंने यह कहकर आगे कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

अपने मंत्रालय का जनवरी का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के लिए यहां बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में चिदम्बरम ने कहा, "समिति का काफी समय केरल सरकार द्वारा मलेशिया से पामोलिन (ताड़ तेल) के आयात के मामले पर चर्चा में बीता। बैठक में स्वराज ने अपने विचार रखे थे।"

उल्लेखनीय है कि केरल सरकार ने 1990 में मलेशिया से ताड़ तेल का आयात किया था। थॉमस उस समय राज्य के खाद्य सचिव थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+