बिहार में सांध्यकालीन अदालत के खिलाफ वकीलों की हड़ताल
बिहार बार काउंसिल की विशेष कमेटी ने पहले ही इस हड़ताल की घोषणा कर दी थी। कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि राज्य में सोमवार से करीब 80,000 वकीलों के हड़ताल पर चले जाने के कारण न्यायालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।
सिंह के अनुसार 12 और 13 फरवरी को कमेटी की अगली बैठक होगी जिसमें बेमियादी हड़ताल पर जाने के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इधर, बार काउंसिल के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह भी कहा हैं कि आखिर सांध्यकालीन अदालत की क्या उपयोगिता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसम्बर से राज्य के 30 न्यायालयों में सांध्यकालीन अदालत चल रही हैं लेकिन अब तक उनमें एक भी वकील नहीं गया। उन्होंने बताया कि असम, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और छतीसगढ़ जैसे कई राज्य सांध्यकालीन अदालत को लागू करने से इंकार कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय को इस बारे में जल्द निर्णय लेकर राज्य सरकार के पास अपनी अनुशंसा भेजनी चाहिए ताकि सरकार उस पर विचार कर फैसला ले सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications