गोलीबारी मामले में विधायक की गिरफ्तारी का आदेश (लीड-2)

जिले के पुलिस अधीक्षक अमित लोढ़ा ने सोमवार को बताया कि इस मामले में विधायक यादव को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जाहिर किया कि जल्द ही विधायक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसबीच, बिहार पुलिस एसोसिएशन ने विधायक के गिरफ्तार सुरक्षाकर्मियों को रिहा नहीं किए जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार यह बताए कि सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी क्या है। उन्होंने कहा कि विधायक को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने हवा में गोलीबारी की थी।

राज्य में चिकित्सकों को सुरक्षा देने और विधायक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एएनएमसीएच, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं। इसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज निजी नर्सिगहोम की तरफ रुख करने लगे हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने सोमवार को एक बैठक बुलाई है। जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इससे पहले पुलिस अधीक्षक लोढ़ा ने बताया कि राजद के विधायक यादव के दोनों सुरक्षाकर्मियों अशोक यादव और अभिनंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इन्हें निलम्बित भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात एएनएमसीएच के आपातकालीन वार्ड में यादव के दोनों सुरक्षाकर्मियों ने कथित रूप से गोली चलाई थी। इसकी वजह से शहाबुद्दीन, सुप्रकाश दास और विनीत नाम के जूनियर चिकित्सक घायल हो गए थे।

कहा जा रहा है कि अस्पताल में एक महिला मरीज भर्ती थी। जिसे पटना रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजन उसे ले नहीं जा रहे थे। इसी दौरान रात को विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और चिकित्सकों को खरी खोटी सुनाने लगे। धीरे-धीरे मामला बिगड़ने लगा और सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+