केरल में मस्जिदों का अध्ययन करेगा मलेशियाई दल
मलेशिया के संस्थान 'इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी' (आईआईयूएम) और झारखण्ड के संस्थान मदीन इस्लामिक अकादमी (एमआईए) के बीच अकादमिक सहयोग के लिए हुए समझौते के तहत केरल में मस्जिदों के संरचनात्मक ढांचे का अध्ययन किया जाएगा।
माना जा रहा है कि मलेशिया के किसी शैक्षिक संस्थान का किसी भारतीय संस्थान के साथ यह पहला समझौता है। राज्य में मस्जिदों के संरचनात्मक ढांचे पर शोध कार्य शुरू करने के लिए आईआईयूएम का एक दल अगले महीने यहां आएगा।
एमआईए ने सोमवार को एक बयान में बताया कि इस सिलसिले में आईआईयूएम के रेक्टर सईद अरबी इदीद और मदीन के अध्यक्ष सईद इब्राहीमुल खलीलुल बुखारी ने मलेशिया में एक सहमति पत्र पर दस्तखत किए थे।
इदीद ने कहा, "हम एक भारतीय संस्थान के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद बेहद खुश हैं और उम्मीद है कि इससे और अधिक छात्र इसका लाभ ले सकेंगे।"
दोनों संस्थानों के बीच हुए समझौते से छात्र, शिक्षक, शोध और विभिन्न क्षेत्रों में प्रकाशन का अदान-प्रदान का किया जा सकेगा। साथ ही इसके माध्यम से अंतरार्ष्ट्रीय सेमिनार और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications