बालक के उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट देगा एम्स
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी वाई.के.गुप्ता ने आईएएनएस को सोमवार को बताया, "जांच समिति इस माामले में छानबीन कर रही है। समिति मंगलवार शाम तक अपनी रिपोर्ट देगी और अगर कोई दोषी पाया गया तो उसे दंडित किया जाएगा।"
गुप्ता ने बताया, "संस्थान किसी शख्स के दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।"
अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आठ वर्षीय लड़के के माता-पिता ने शनिवार को आरोप लगाया था कि इलाज के लिए भर्ती उनके बच्चे के साथ एक चिकित्सक ने दुराचार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications