फ्रांसीसी बच्चों के लिए अनिवार्य हो सकती है अंग्रेजी
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक अपनी फ्रेंच की जानकारी को लेकर आलोचना का शिकार होने वाले सरकोजी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि फ्रांस के युवाओं को शेक्सपीयर की भाषा सीखनी चाहिए। सरकोजी ने यह सलाह भी दी कि बच्चों को तीन साल की अवस्था से ही अंग्रेजी भाषा सीखना शुरू कर देना चाहिए।
सरकोजी द्वारा बच्चों को अंग्रेजी सीखने के लिए दिए जा रहे इस तरह के सुझाव से आलोचकों को इस बात का आशंका सता रही है कि कहीं फ्रेंच भाषा के प्रचार प्रसार पर इसका असर तो नहीं पड़ेगा।
फ्रांस में प्राथमिक स्कूलों में तीन साल के बच्चों को अंग्रेजी सिखाने की सरकोजी की पहल ने नई बहस छेड़ दी है। कट्टर दक्षिणपंथी विशेषज्ञ एरिक जैमूर ने अंग्रेजी सीखने के विरोध को सही ठहराया है।
फ्रांस के शिक्षा मंत्री ने इस सप्ताह कहा था कि तीन साल के बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा देने की पहल करने से उन्हें कम्प्यूटर सीखने में भी सहायता मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications