दिसम्बर में 6.6 फीसदी रही प्रमुख उद्योगों की विकास दर
छह प्रमुख उद्योगों में कच्चा तेल, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद, बिजली, सीमेंट, कोयला और तैयार (कार्बन) स्टील आते हैं।
उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इन छह प्रमुख उद्योगों की विकास दर दिसम्बर में 6.6 फीसदी रही, जो इससे पिछले माह तीन फीसदी थी। प्रमुख उद्योगों में बेहतर विकास का दिसम्बर के औद्योगिक विकास दर पर भी सकारात्मक असर होगा, जिसमें इन प्रमुख उद्योगों का 26.68 फीसदी योगदान होता है।
नवम्बर के महीने में औद्योगिक उत्पादन दर 18 महीने के न्यूनतम स्तर 2.7 फीसदी पर आ गई थी।
आलोच्य माह में बिजली में 4.3 फीसदी, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद में 8.3 फीसदी, कोयले में तीन फीसदी, सिमेंट में (-)2.2 फीसदी, तैयार (कार्बन) स्टील में 11.2 फीसदी, कच्चे तेल में 15.8 फीसदी की विकास दर्ज की गई।
मौजूदा कारोबारी साल के प्रथम नौ महीने में प्रमुख उद्योगों की विकास दर 5.3 फीसदी रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 4.7 फीसदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications