दिल्ली में कोहरे से विमान सेवाएं प्रभावित
हवाईअड्डे के अधिकारियों के मुताबिक घने कोहरे की वजह से दृश्यता गिरकर 150 मीटर से भी नीचे पहुंच गई थी। लगभग नौ बजे के आसपास विमानों का संचालन 'सीएटी तृतीय बी' तकनीक से किया गया।
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "घने कोहरे की वजह से एक दर्जन से अधिक घेरलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के समय में बदलाव किया गया जबकि तीन उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया।"
कॉलेज की छात्र श्रुति सिंह ने बताया, "जयपुर के लिए मेरी उड़ान सुबह 7.30 बजे सुबह थी लेकिन कोहरे की वजह से इसमें तीन घंटे की देरी हुई।"
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेल सेवाओं पर कोहरे का असर नहीं पड़ा है।
दिल्ली के अन्य इलाकों में भी हल्का कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"
दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश दर्ज की गई थी और न्यूनतम तामपान 6.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications