हिमाचल में बर्फबारी, लौटा सर्द हवाओं को दौर
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की वजह से तेज सर्द हवाओं का दौर लौट आया है। लाहौल एवं स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "ऊंचाई वाले इलाकों लहौल एवं स्पीति,चम्बा और कुल्लू जिले में पिछले दो दिनों में मध्यम बर्फबारी हुई है।"
उन्होंने बताया, "लाहौल एवं स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में रविवार की तुलना में सोमवार को तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।"मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर जिले के कालपा में रविवार को 1.4 सेंटीमीटर की बर्फबारी हुई और वहां तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था जबकि भूंतर में यह 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
धर्मशाला और सुन्दरनगर में तापमान क्रमश: 3.5 व 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजधानी शिमला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में बारिश या हिमपात की कोई संभावना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications