मैं अभी तक सीवीसी हूं : थॉमस
संवाददाताओं ने थॉमस के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर उनके सीवीसी पद पर बने रहने के बारे में जानना चाहा था। थॉमस ने जवाब टालते हुए कहा कि वह अभी तक सीवीसी हैं। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय थॉमस के खिलाफ एक स्वयंसेवी संगठन की ओर से दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई कर रहा है जिसमें उनकी सीवीसी पद पर नियुक्ति पर सवाल उठाया गया है। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख तीन फरवरी तय की है।
थॉमस की नियुक्ति प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने की थी। इस समिति की सदस्य विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने इस थॉमस की नियुक्ति का विरोध किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications