सोनवणे हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने दम तोड़ा
अस्पताल के डीन टी.पी.लहाने ने कहा, "शिंदे को अपराह्न् 1.10 बजे मृत घोषित कर दिया गया। वह 70 प्रतिशत से अधिक जल गया था, जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया।"
सोनवणे (44) की हत्या करने के मामले में शिंदे मुख्य आरोपी था। तेल माफिया ने पिछले सप्ताह मंगलवार को मनमाड के पास सोनवणे को जिंदा जला दिया था।
सोनवणे पर तेल माफिया ने उस समय किरोसिन छिड़क कर आग लगा दी थी, जब वह एक तेल टैंकर से किरोसिन चुराए जाने की घटना का फोटो खींचने की कोशिश कर रहे थे। सोनवणे पर किरोसिन छिड़कने वालों में शिंदे भी शामिल था।
हमले के दौरान सम्भवत: सोनवणे ने शिंदे को पकड़ लिया था, जिसके कारण शिंदे झुलस गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications