उप्र में परिवार के 5 सदस्य जलकर मरे
पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार तड़के भोपा थाना क्षेत्र के नगलाबुजुर्ग गांव में उस समय हुआ जब महबूब कुरैशी (50) अपनी पत्नी, चार बेटियों और दो बेटों के साथ घर में सो रहे थे।
भोपा थाना प्रभारी संजय वर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि हादसे में कुरैशी, उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी (3-8 वर्ष) की जलकर मौत हो गई जबकि कुरैशी की तीन बेटियां बुरी तरह से झुलस गईं।
वर्मा ने कहा कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कुरैशी के घर में आग कैसे लगी। पड़ोसियों का कहना है कि घटना के समय घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया गया था। घटना की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि हादसे में झुलसी कुरैशी की तीनों बेटियों की उम्र 12 से 20 वर्ष के बीच है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications