चीन ने मिस्र में फंसे नागरिकों के लिए विमान भेजे
बीजिंग, 31 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने मिस्र में फंसे अपने नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए सोमवार को दो विमान भेजे।
चीन के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार दो विमानों ने सोमवार दोपहर मिस्र के लिए उड़ान भरी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, "चीन सरकार मिस्र में चीन के नागरिकों की सुरक्षा को विशेष महत्व देती है और उसने सम्बद्ध एयरलाइंस के साथ समन्वय कर वहां फंसे चीनी नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने को कहा है।"
इस बीच एक कार्य बल मिस्र रवाना कर दिया गया है जिसमें विदेश मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications