काहिरा हवाई अड्डे पर फंसे 80 थाईलैंडवासी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने थाईलैंड विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता थानी थोंगपाक्दी के हवाले से बताया कि हवाई अड्डे पर फंसे करीब 80 लोगों में से 45 को स्वदेश लौटने के लिए टिकट मिल चुके हैं जबकि अन्य 17 लोग यूरोप जाना चाहते हैं। इसके अलावा 17 श्रमिक लीबिया जाना चाहते हैं।
थानी ने बताया कि काहिरा में स्थित थाई दूतावास हवाई अड्डे पर फंसे अपने देशवासियों को लगातार तीन दिन से भोजन मुहैया करा रहा है। विदेश मंत्रालय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विमान भेजने पर विचार कर रहा है।
थाई दूतावास ने हालात को देखते हुए देशवासियों से मिस्र की यात्रा पर न जाने की सलाह दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications