पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 4 मरे (लीड-1)
पुलिस सूत्रों के अनुसार, "आत्मघाती हमले में एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार पुलिस उपाधीक्षक और उनके तीन सुरक्षाकर्मी मौके पर ही मारे गए। घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।"
'जियो टीवी' के अनुसार घायलों में तीन की हालत नाजुक है। प्रांतीय मंत्री बशीर बिलौर ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ संघर्ष में पुलिस ने बहुत कुर्बानियां की हैं।
शुरूआती खबरों में कहा गया था कि पेशावर के गढ़ी कमरदीन क्षेत्र में हुए आत्मघाती हमले में पुलिस उपाधीक्षक राशिद खान मारे गए। खान इलाके में गश्त पर थे तभी उसके वाहन को आत्मघाती हमलावर ने निशाना बनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications