न्यूजीलैंड ने किया मिस्र में सत्ता परिवर्तन का आह्वान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री मरे मैक्कु ली ने कहा है, "मिस्र की जनता स्वतंत्रता और बेहतर आर्थिक परिस्थितियों के साथ व्यापक आधार वाली सरकार चाहती है और उसकी इच्छा का मिस्र के नेताओं को सम्मान करना चाहिए।"
मरे ने कहा कि मिस्र अरब जगत का केंद्र है और लम्बे अर्से से संयमशील रहा है और क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देता आया है। अब काहिरा की गलियों में भी सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को उसी संयम का प्रदर्शन करने की जरूरत है।
इस प्रधानमंत्री जॉन के ने कहा है कि सरकार मिस्र के हालात बिगड़ने पर वहां मौजूद नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए सेना का विमान भेज सकती है।
मिस्र में जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान न्यूजीलैंड के दूतावास की इमारत को नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications