गहलोत सोमवार को करेंगे बजट पूर्व चर्चा
गहलोत सोमवार को राज्यस्तरीय कर परामर्शदात्री समिति के सदस्यों से आगामी बजट वित्तीय वर्ष 2011-12 की तैयारी के लिए विचार-विमर्श करेंगे एवं सुझाव आमंत्रित करेंगे।
कर परामर्शदात्री समिति की बैठक में उद्योग मंत्री राजेन्द्र पारीक, स्टेट प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष वी.एस.व्यास, मुख्य सचिव एस. अहमद, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त), सी.के. मैथ्यू एवं उद्योग, खान, परिवहन, नगरीय विकास एवं आवासन विकास के प्रमुख शासन सचिव सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री इसी दिन दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में किसानों एवं उपनिवेशन सिंचित क्षेत्र के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श करेंगे एवं बजट के सम्बन्ध में उनसे सुझाव भी प्राप्त करेंगे।
बैठक में राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, कृषि मंत्री हरजीराम बुरड़क, सहकारिता मंत्री परसादी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा, ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं विकास एवं जल संसाधन, राजस्व, सहकारिता एवं कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव सहित विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications