महिला ने सहकर्मी पर लगाया बलात्कार के प्रयास का आरोप
गुड़गांव, 30 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के गुड़गांव स्थित एक निजी कम्पनी में कार्यरत 27 वर्षीय एक महिला ने रविवार को अपने वरिष्ठ सहकर्मी के खिलाफ बालात्कार के प्रयास का मामला दर्ज कराया।
सहायक पुलिस उपायुक्त कृष्ण मुरारी ने यहां के सदर पुलिस थाने में बताया, "हमने व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। घटना के 10 दिन बाद शिकायत दर्ज कराई गई है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना 20 जनवरी को नई दिल्ली के साकेत इलाके में आयोजित एक पार्टी के बाद हुई। महिला का कहना है कि उसके वरिष्ठ सहकर्मी ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की। रास्ते में उसने उसके साथ बालात्कार का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रही।
पुलिस के अनुसार महिला का पति घटना के समय अमेरिका में था। उसने पति के लौटने के बाद शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications