कालेधन पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से सुनी खरी-खोटी
नई दिल्ली । कालेधन पर कांग्रेस बार -बार अपनी सफाई क्यों दे रही है, हमें सफाई नहीं बल्कि वो नाम चाहिए जिनका खाता स्विस बैंक में हैं। आखिर वो नाम क्यों नहीं बता रही है? ये सवाल किया है भारत सरकार से देश की सर्वोच्च न्यायालय ने। जिसने जमकर आज सरकार को खरी-खोटी सुनाई है। अदालत ने सरकार से दूसरा हलफनामा दाखिल कर जानकारी मांगी है कि उसने विदेशी बैंकों में भारतीय खाताधारकों के खिलाफ अभी तक क्या कार्रवाई की है।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि वह इन पैसों के स्रोत का पता लगाने के लिए क्या कर रही है? आखिर यह पैसा कहां से आया और इसका उपयोग कहां किया जा रहा है? कहीं यह पैसा किसी गैरकानूनी कामों से तो नहीं आया है।
गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने जिन भारतीयों का धन विदेशी बैंकों में जमा है उनके नामों का खुलासा नहीं करने की मजबूरी जताई थी। सरकार का कहना था कि वह इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संधियों से बंधी हुई है।













Click it and Unblock the Notifications