अब चाहे सिर फूटे या माथा तिरंगा वहीं फहरायेंगे : सुषमा स्वराज
नई दिल्ली। 26 जनवरी को कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराने की भाजपा की जिद ने पूरी सियासत को गर्मा कर रख दिया है,सोमवार को एयरपोर्ट पर रोके गए भाजपा के दिग्गज नेताओं के बाद मुद्दा और संवेदनशील हो गया है, जहां जम्मू में भाजपा की जिद से माहौल गर्म है, वहीं दिल्ली में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
सोमवार को जम्मू एयरपोर्ट से पंजाब के माधोपुर भेजे जाने के बाद लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि 'हम हिम्मत नहीं हारेंगे और आज फिर जम्मू-कश्मीर जाएंगे।' अब चाहे सिर फूटे या माथा हम लाल चौक पर तिरंगा फहरा कर रहेंगे। सुषमा ने कहा कि हम 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पहुंचेंगे और तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि मैं, अरूण जेटली और अनंत कुमार आज एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के लिए निकलेंगे।
सुषमा ने टि्वटर पर लिखा कि "हम सत्याग्रह के लिए नहीं बल्कि तिरंगा यात्रा के लिए आए हैं। हम हिम्मत नहीं हारेंगे...और दोबारा जम्मू-कश्मीर में दाखिल होंगे।'













Click it and Unblock the Notifications