हरियाणा में छात्रा को अगवा कर बेच डाला

हरियाणा। पानीपत जिले में कुछ लोगों ने स्कूल के लिए निकली दसवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण करके उसे बेच दिया। यह वारदात तब हुई जब बिलासपुर की रहने वाली छात्रा स्कूल जा रही थी। कुछ लोगों ने उसे बीच रासते से अगवा किया और गांव से बाहर ले जाकर बेच दिया।

गांव बिलासपुर वासी शिवनारायण ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसकी सोलह वर्षीय बेटी 17 जनवरी की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। उन्होंने स्कूल के अलावा रिश्तेदारी में भी बेटी के बारे में पता किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।

उन्होंने इस बारे में अपने स्तर से पता लगाया तो मालूम हुआ कि उसकी पुत्री को पास के गांव डिकाडला वासी अजय नामक युवक बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर ले गया है।

शिवनारायण को बाद में पता चला कि लड़कियों की खरीद फरोख्त करने वाली अनुरेखा नाम की महिला, उसके साथी लियाकत और उसके पोते इंतजार के साथ मिलकर अजय ने उसकी बेटी को कहीं बेच दिया है। शिवनारायण ने बताया कि उसके पास अनुरेखा नामक महिला का फोन भी आया था, फोन पर बेटी से बात भी करायी। साथ ही फोन पर किसी ने कहा कि अगर पुलिस को खबर की, तो बेटी को जान से मार देंगे।

पहले तो बेटी की जान के बारे में सोच शिवनारायण शांत रहे लेकिन बाद में पड़ोसियों की मदद से वो पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने शिवनारायण की शिकायत पर अजय डिकाडला, अनुरेखा, लियाकत और इंतजार के खिलाफ 363, 372,120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लड़की बरामद नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+