'आई हेट गांधी' पर फेसबुक के खिलाफ FIR

ठाकुर उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम) लखनऊ में शैक्षिक अवकाश पर हैं। ठाकुर ने अपनी एफआईआर में कहा है कि फेसबुक पर गढी गई इस कम्युनिटी 'आई हेट गांधी'में कई भद्दे शब्दों और गालियों का खुलेआम प्रयोग हो रहा है। ये अशोभनीय गालियां भारत देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए प्रयुक्त की जा रही हैं।
ठाकुर की तहरीर में इस प्रकरण में मुख्य भूमिका राहुल देवगन निवासी ग्राम-खौली, जिला पटियाला, पंजाब की बताई गई है जबकि अन्य लोगों में गौरब बैनर्जी, रोहन शिंदे, शिक्षित कुमार, गदाधर घोषाल, जसजीत सिंह, देवेन टंडन, अमित आर्य, विग्नेश एन वी तथा अन्य नामित किये गए हैं।
इन व्यक्तियों के अतिरिक्त फेसबुक इंक, मुख्यालय पालो अल्टो, कैलीफोर्निया, अमेरिका को इस प्रकार प्रदान किए जा रहे सेवा के माध्यम से किए जा रहे इस आपराधिक कृत्य के प्रति जानबूझ कर आंखें मूंदे रखने और इस आपराधिक कृत्य के बारे में जानकारी हो जाने के बाद भी उसके प्रति आवश्यक कदम नहीं उठाने के लिए जिम्मेदार बताते हुए आरोपी बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कराने के पहले ठाकुर ने इन में से सभी व्यक्तियों से इस बात का अनुरोध किया था कि इस ग्रुप से आपत्तिजनक सामग्री हटा ली जाए पर इन लोगों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। साथ ही फेसबुक ने भी ठाकुर द्वारा किये गए निवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की थी और यह ग्रुप यथावत जारी रहा।












Click it and Unblock the Notifications