उत्तरप्रदेश में सर्दी से राहत नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में पर्वतीय इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं में कमी आने से लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे हैं।
राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान मंगलवार सुबह नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। सर्द हवाओं में कमी और धूप खिलने से सर्दी कम हो रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। उन्होंने कहा कि रात में सर्दी का असर ज्यादा रहेगा। दिन में धूप खिलने से सर्दी से काफी राहत मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications