गणतंत्र दिवस के मौके पर 755 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर 755 पुलिसकर्मियों को बुधवार को 'पुलिस मेडल' से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 18 मरणोपरांत पुलिसकर्मी शामिल हैं जो सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए।इस अवसर पर 11 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 129 को वीरता के लिए पुलिस पदक और 82 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
जिन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है उनमें छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिरीक्षक मुकेश गुप्ता, इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ठाकुर और सहायक उप निरीक्षक कीर्ति सिंह शामिल हैं।पश्चिम बंगाल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए रबी लोचन मित्रा का नाम शामिल है जिन्होंने बतौर पुलिस इंस्पेक्टर बांकुड़ा जिले में पुलिस टीम की अगुवाई करते अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।
सराहनीय सेवा के लिए 533 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications