मध्य प्रदेश में धूप निकलने से मौसम में गर्मी
भोपाल। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते मध्य प्रदेश में तेज धूप निकल रही है और तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। लोगों को अभी से गर्मी का अनुभव होने लगा है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में ग्वालियर को छोड़कर जबलपुर, भोपाल व इंदौर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव को माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications