महिंद्रा नवीस्टार उत्पाद श्रंखला को करेगी दुरुस्त
मुख्य संचालन अधिकारी नलिन मेहता ने संवाददाताओं से सोमवार को कहा कि अगले वित्त वर्ष तक उनके पास हैवी ड्यूटी वाले टिप्पर/रिजिड ट्रक और ट्रैक्टर ट्रेलर की पूरी श्रंखला मौजूद होगी।
उन्होंने कहा कि कम्पनी अगले दो सालों में पूरे देश में 100 डीलरशिप का जाल बिछा देना चाहती है।
भारतीय कम्पनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और अमेरिकी कम्पनी नवीस्टार की 51:49 साझीदारी में बनी कम्पनी ने एमएनएएल ने 25 टन और 31 टन वाले दो ट्रक मॉडलों के साथ देश में भारी व्यावसायिक वाहनों के बाजार में कदम रखा है।
इन ट्रकों का निर्माण कम्पनी के महाराष्ट्र के चाकन स्थित संयंत्र में हो रहा है, जहां सलाना 15,000 वाहन निर्माण की क्षमता है।
मेहता ने कहा कि कम्पनी अभी 25, 31 और 40 टन वाले ट्रक मॉडलों का उत्पादन करती है। जल्दी ही कम्पनी 49 टन वाले ट्रकों का प्रायोगिक उत्पादन शुरू कर देगी।
कम्पनी ने मोबाइल सर्विस वर्कशॉप भी शुरू किया है, जो ट्रक कारोबार में एक नया प्रयोग है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications