प्रियंका-कैटरीना के घर इनकम टैक्स वालों का छापा
मुंबई। आयकर विभाग को अपने बारे में पुख्ता जानकारी ना देना बॉलीवुड की दो मशहूर तारिकाओं को भारी पड़ गया, जी हां हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड की दो हसीन बेब्स, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ की , जिनके घर सोमवार को आयकर विभाग ने छापे मारे हैं। छापेमारे साढ़े सात बजे से शुरू हुई है और उम्मीद हैं कि शाम तक चलेगी।
पढ़े : चोरी की नहीं डार्लिंग:प्रियंका चोपड़ा
खबर ये आ रही है कि आयकर विभाग ने दोनों अभिनेत्रियों के घर और दफ्तर को मिलाकर 12 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की है जो पिछले चार घंटे से जारी है। विभाग की टीम कर चोरी की आशंका में दोनों के घर की तलाशी ले रही है। प्रियंका का घर वर्सोवा और कैट का घर बांद्रा इलाके में स्थित है। आयकर रिटर्न फाइल में गड़बड़ी करने के शक में दोनों अभिनेत्रियां आयकर विभाग के निशाने पर हैं।
पढ़े : कैटरीना-प्रियंका में जंग जारी
एक टीवी न्यूज चैनल के मुताबिक दोनों अभिनेत्रियों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय गलत जानकारी दी थी और वास्तविक इनकम के बारे में भी उचित जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि अपने विदेश दौरों से अर्जित आमदनी को इन दोनों अदाकाराओं ने छिपाया है।













Click it and Unblock the Notifications