उत्तर प्रदेश : ताजमहल का होगा मड फेशियल

आगरा। बेमिसाल प्यार की अनोखी निशानी और विश्व के सात अजूबों में से एक आगरा का ताजमहल अब आपको और बेहतरीन और सुंदर नजर आयेगा क्योंकि इसका और सुंदर बनाने के लिए इसका फेशियल कराने की बात हो रही है।

पढ़े : आखिर राजनेता तिरंगे पर क्यों कर रहे हैं राजनीति?

आपको बता दें कि बढ़ते प्रदूषण के कारण ताजमहल की खूबसूरती धूमिल होती जा रही है। 17वीं सदी में बने ताज की बाहरी दीवारों पर धूल और प्रदूषण के कारण हल्के धब्बे पड़ गए हैं। भारतीय पुरातत्व संस्थान इसकी चमक वापस लौटाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए ताजमहल की दीवारों पर मुल्तानी मिट्टी का लेप किया जाएगा। इसके बाद पूरी इमारत को साफ पानी से धोया जाएगा।


एएसआई के वरिष्ठ अधिकारी एमके समाधिया का कहना है कि "हम ताजमहल का मड फेशियल करने जा रहे है। इससे धूल और दूसरी गंदगियों की सफाई हो जाएगी। हमने ताजमहल के बगल में मौजूद ताज मस्जिद में यह काम पहले से ही कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+