हैरतअंगेज बकवास की है प्रणब दा ने : सुषमा स्वराज

नई दिल्ली। 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले पर भाजपा और कांग्रेस के बीच चूहा-बिल्ली का खेल जारी है। कभी भाजपा, कांग्रेस की आलोचना करती है तो कभी कांग्रेस भाजपा पर ताने कसती है। ताजा मामला वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के बयान पर उठा है जिन्होंने कहा था कि कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग पर संसद की कार्यवाही बाधित करने वाले विपक्ष को नक्सलियों से हाथ मिला लेना चाहिए।

सुषमा ने रविवार सुबह एक बयान जारी कर कहा, 'प्रणब दा का बयान पढ़कर मुझे बेहद आश्चर्य हुआ, जो कि लोकसभा में सदन के नेता भी हैं।'
उन्होंने कहा, 'क्या जेपीसी की मांग करना संसदीय लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं करना है।'आपको बता दें मुखर्जी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा था कि यदि विपक्ष को संसदीय लोकतंत्र में भरोसा नहीं है तो उसे नक्सलियों से हाथ मिला लेना चाहिए।

सुषमा का कहना है कि लगता औरों की तरह प्रणब को बकवास करने की आदत पड़ गई है, इस तरह का बयान और व्यवहार उन्हें शोभा नहीं देता है। वे एक गणमान्य पद पर है उन्हें अपना और पद दोनों की गरिमा ख्याल रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+