Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में बनेगा पहला राष्ट्रीय उड्डयन संग्रहालय

नई दिल्ली। हम सभी ने दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहायल के बारे में सुना है, पर क्या कभी आपने सोचा है कि इस तरह के संग्रहालयों का मकसद क्या होता है? इन संग्रहालयों का मकसद लोगों का इन विषयों में रुचि जगाना होता है। इसी तर्ज पर अब भारत में जल्द ही एक उड्डयन संग्रहालय खुलने वाला है।

देश में साल 1911 में घरेलू विमान सेवा शुरू होने के 100 वर्ष पूरे होने की स्मृति में जल्द एक राष्ट्रीय उड्डयन संग्रहालय की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने शताब्दी उत्सव समिति की एक बैठक में कहा कि केंद्र सरकार ने यह संग्रहालय स्थापित करने का फैसला किया है और यह दुनिया के सबसे बड़े उड्डयन संग्रहालयों में से एक होगा।

संग्रहालय दिल्ली में स्थापित किया जाएगा। इस पर साल के आखिरी में काम शुरू हो जाएगा। देश के पहले उड्यन संग्रहालय की स्थापना सफदरजंग हवाई अड्डे के पास होने की सम्भावना है। संग्रहालय का नाम राजीव गांधी नेशनल म्यूजियम ऑफ एविएशन होगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+