यूपी: गोरखपुर रेलवे सुरक्षा बल के जवान की संदिग्ध मौत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) का एक हेड कांस्टेबल अपने सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ा मिला।

गोरखपुर की रेलवे कॉलोनी के अपने सरकारी क्वार्टर में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह सुबह मृत पड़ा मिला। कमरे का दरवाजा खुला था। पड़ोस में रहने वाले कर्मियों ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस के मुताबिक सिंह देविरया का रहने वाला था और यहां पर अकेला रहता था।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या स्वाभाविक मौत। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। उन्होंने बताया कि सिंह गोरखपुर रेलवे स्टेशन में तैनात था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+