झारखंड की 'बलात्कार पीड़िता' को न्याय दिलाएंगे नीतीश
हाल ही में झारखंड की एक महिला भी नितीश के दरबार में न्याय पाने की आस में पहुंची। यौन शोषण की शिकार इस महिला ने मुख्यमंत्री से अपनी मदद करने की गुहार लगाई। सुषमा बड़ाइक नामक यह महिला झारखण्ड की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के निलम्बित अधिकारी पी एस नटराजन ने उसका यौन शोषण किया है।
सुषमा ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताया कि उसे एक साजिश के तहत झारखण्ड में फंसाया जा रहा है। सुषमा के मुताबिक, उसे नक्सली संगठन का मुखिया घोषित किया जा रहा है। सुषमा ने मुख्यमंत्री के सामने रोते हुए अपनी हत्या की भी आशंका जताई और उ नसे मदद करने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने सुषमा की शिकायत सुनने के बाद बिहार के गृह सचिव को पूरे मामले की जानकारी लेने का निर्देश दिया। इसके बाद झारखण्ड सरकार ने नटराजन को निलम्बित कर दिया। न्याय के लिए सुषमा झारखंड के मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल और महिला आयोग तक गुहार लगा चुकी है। उल्लेखनीय है कि करीब छह वर्ष पूर्व जनजातीय महिला सुषमा ने आईपीएस अधिकारी नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और अपने पति को इस मामले में साजिशकर्ता बताया था। इस मामले की उन्होंने एक सीडी भी तैयार की थी।













Click it and Unblock the Notifications