दिल्ली: कृष्णा फैसले पर जगन ने की भूख हड़ताल, कांग्रेस परेशान
कांग्रेस के पूर्व सासंद जगनमोहन रेड्डी के एक दिन के उपवास में आंध्र प्रदेश में पार्टी के 24 विधायक, दो सांसद और विधानपरिषद के दो सदस्य भी साथ बैठ गए। प्रदर्शनकारी "किसानों के अधिकार, आंध्र प्रदेश का संघर्ष" और 'हमारा पानी, हमारा अधिकार' के नारे लगा रहे हैं। 'जल दीक्षा' के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विशेष रेलगाड़ी से मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे जगन सीधे धरनास्थल पर जाकर अनशन पर बैठ गए। उनके अनशन में 20 से अधिक कांग्रेसी विधायक और दो सांसद शामिल हुए।
कृष्णा नदी जल प्राधिकरण को लेकर आए फैसले के खिलाफ और आंध्र प्रदेश के किसानों की समस्याओं को सामने लाने के लिए जगन ने उपवास शुरू किया है। उपवास में कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के विधायक भी जिस तरह से जगन का समर्थन कर रहे हैं, उसे देखते हुए इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले महीने ही जगन किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर दो दर्जन विधायकों के साथ विजयवाड़ा में 48 घंटे के उपवास पर बैठे थे। राज्य में हुई भारी बारिश की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications