गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट बिक्री शुरू

नई दिल्ली। आम जनता के लिए राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड तथा विजय चौक पर बीटिंग र्रिटीट समारोह के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए आरक्षित सीटों के लिए टिकटों का मूल्य 300 व 150 रुपये तथा अनारक्षित सीटों के लिए टिकटों का मूल्य 50 व 10 रुपये है। 28 जनवरी को बीटींग र्रिटीट समारोह (फुल ड्रेस रिहर्सल) के लिए टिकटों का मूल्य क्रमश: 50 व 20 रुपये होगा तथा कोई आरक्षित सीट नहीं होगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जनपथ एवं अशोक होटल के आईटीडीसी ट्रवेल काउंटर, कॉफी होम, बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर डीटीडीसी काउंटरों तथा फूड एवं क्राफ्ट बाजार, दिल्ली हाट (आईएनए बाजार के सामने) और गांधी आश्रम, चांदनी चौक पर गैर-विभागीय बिक्री काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों पर केवल कार्य दिवस में टिकट उपब्ध रहेंगे (इन काउंटरों से किसी भी कार्य दिवस पर टिकट प्राप्त किए जा सकते हैं)।

नौ विभागीय बिक्री काउंटरों पर भी सभी दिन 1000-1730 घंटे (बिना भोजन अवकाश के) टिकट उपलब्ध रहेंगे। ये काउंटर स्थापित किए गए हैं नॉर्थ ब्लॉक गोल चक्कर, साउथ ब्लॉक गोल चक्कर, प्रगति मैदान (गेट नं 1, भैरों मार्ग), जंतर मंतर (मुख्यद्वार), शास्त्री भवन (गेट नं 1 के पास), इंडिया गेट (जाम नगर हाउस के पास), लाल किला (पुलिस पिकेट के पास) तथा संसद भवन (स्वागत कक्ष)। संसद भवन स्वागत कक्ष में टिकट 19 से 28 जनवरी तक पूर्वाह्न् 11 से शाम चार बजे के बीच उपलब्ध रहेंगे (शनिवार, रविवार एवं छुट्टी के दिन बंद रहेगा)। भारत सरकार पर्यटन कार्यालय, 88, जनपथ पर भी टिकट उपलब्ध रहेंगे (रविवार को बंद रहेगा)।

जंतर मंतर, साउथ ब्लॉक गोल चक्कर, शास्त्री भवन (गेट नं 1 के पास) और इंडिया गेट पर टिकट काउंटर 23 जनवरी से 25 जनवरी 2011 तक 1000 से 1930 बजे तक खुले रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+