बिहार में कड़ाके की सर्दी, जनजीवन प्रभावित
पटना। बिहार में कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी है। शाम होते ही कोहरा छा जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के गया जिले का तापमान मंगलवार को चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को पटना में सुबह का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार की सुबह यहां का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इधर गया का तापमान भी सोमवार की तुलना में करीब एक डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। मंगलवार को गया का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आसमान पर बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, सर्दी और बढ़ने की सम्भावना है।
इधर, कोहरे के कारण रेलगाड़ियों की रफ्तार काफी कम हो गई है। स्थिति यह है कि एक भी रेलगाड़ी निर्धारित समय से नहीं चल रही है। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक कुछ रेलगाड़ियां तो अपने निर्धारित समय से 20 घंटे से भी ज्यादा की देरी से चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications