कश्मीर में हिमपात, तापमान में मामूली वृद्धि

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मंगलवार तड़के हुए हल्के हिमपात के बाद जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का तापमान सोमवार की तुलना में मामूली बढ़ गया।स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी बिलाल अहमद ने आईएएनएस को बताया, "श्रीनगर में मंगलवार तड़के से हिमपात शुरू हुआ। यहां 0.6 मिलीमीटर हिमपात दर्ज किया गया है।"

हिमपात से तापमान में हल्की बढ़त हुई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था।अहमद ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में अब तक 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि 13 जनवरी के आसपास यहां पश्चिमी विक्षोभ के आने का अनुमान था लेकिन इसके पहले ही आने से हिमपात हो रहा है।
अहमद ने कहा कि अगले 24 घंटों में घाटी के मैदानी इलाकों में मामूली से औसत हिमपात होने का अनुमान है जबकि पहाड़ी इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है।

लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.2 डिग्री नीचे व कारगिल में शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के बानिहाल सुरंग क्षेत्र में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+